ये लौहपथगामिनी से अपनी मंज़िल की शुरुआत को चल पड़ा।
अपने कर्मों के बंधन में बँधे हुए, लिए प्रण,
समाज के कल्याण का चल पड़ा अपने जड़ की तलाश में।
जिस मिट्टी से हम दोनों आते, चल दिया उसके कर्ज़दार बनने,
दिनकर, बुला रही गंगा की धारा, योगधाम की पुकार हमें।
क्या कभी तुम भी चले थे क्या ऐसी सफ़र पर,
ख़ुद को अपने पिछले ज़िंदगी में झाँकने।
ओ मेरे कवि! राष्ट्रकवि! तुमने कभी सोचा था क्या,
तुम भी कभी कवि बनोगे या तुम भी अपनी कलम से अनजान थे।
एक सफ़र की कहानी मैं भी सुनाता हूँ तुम्हें,
जिसमें मैं अनजान था हिंदी कविता में—तुम्हें पढ़के,
अब मैं भी तुम्हारी तरह हिंदी कविता लिखने लगा हूँ,
ख़ुद के अंदर की कहानियों को छंदों में बदलने लगा हूँ।
दिनकर!
फिर वही कहूँगा! आओ मिलो हमसे, पकड़ो मेरे हाथों को,
चलो लिखते हैं समाज को दिए एक नई दिशा निःसंकोच होकर।
आकर समा जाओ मेरी कलम में—लिए सपने जीवन के प्रश्नों का,
चलो ढूँढ़ते उत्तर हर एक कहानियों के प्रश्नों के।
--anurag_vatsya
Comments
Post a Comment